अंतागढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर: प्रदेश में नक्सलियों का सफाया जारी...

 


कांकेर: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का सफाया लगातार जारी हैं। उसी कड़ी में आज रावघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोसरोंडा SSB के आगे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई हैं किसकी पुष्टि SSB DIG वी विक्रमन ने कि हैं। बता दें, सुरक्षाबलों नें 3 नक्सलियों को ढेर कर दिया हैं। इस मुठभेड़ में SSB 33 बटालियन का एक जवान घायल हो गया हैं। घायल जवान के पैर में गोली लगी हैं। सुरक्षाबलों ने 3 नक्सली को मार गिराए जिसमें  2 पुरुष, 1 महिला नक्सली शामिल हैं। नक्सलियों के पास से ऐके 47, एसएलआर, 12 बोर की बन्दूक और आटोमेटिक गन बरामद किया गया हैं।

Post a Comment

0 Comments