इस दिवाली पटाखा बन दिशा पाटनी की बिकनी वाली फोटो ने सोशल मीडिया पर लगाई आग

 


मुंबई: अभेनेत्री दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया पर अपनी बिकिनी में फोटो शेयर की है। इसके साथ फैंस का मानना है कि दिशा पाटनी को त्योहारों के मौके पर पटाखे छोडऩे की आवश्यकता नहीं है, वह खुद ही एक पटाखा बन गई है। दिशा पाटनी इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ मालदीव में वेकेशन मना रही हैं। अब सोशल मीडिया पर रेड बिकनी में दिशा की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। दिशा पाटनी ने अपनी बिकनी में फोटो शेयर की है। इसके अलावा उन्होंने इस पर सूरज की इमोजी भी कमेंट की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर की है। उनकी यह तस्वीरें वायरल हो गई है। दिशा के फैंस लगातार इस पर लाइक और कमेंट कर कर रहे हैं। दिशा और टाइगर मालदीव में साथ वेकेशन मना रहे हैं। दोनों दीपावली भी वहीं मनाएंगे।

हाल ही में टाइगर श्रॉफ ने अपनी तस्वीरें भी शेयर की थी। इसमें वह बिना शर्ट के नजर आए थे। दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ मालदीव में एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इसके बाद दोनों फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे। टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी एक दूसरे के साथ कई मौके पर साथ देखे गए हैं। टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के बीच अफेयर की खबरें लंबे समय से चल रही हैं। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार नहीं किया है लेकिन दिशा पाटनी की फोटो पर टाइगर श्रॉफ की बहन और मां लगातार कमेंट करती रहती हैं। इसके अलावा टाइगर श्रॉफ भी दिशा पाटनी की फोटो पर अपनी राय देते रहते हैं। दोनों ने कई फिल्मों में भी साथ काम किया है। दिशा पाटनी अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह कई फिल्मों में भी ग्लैमरस लुक में नजर आ चुकी हैं। दिशा पाटनी अपनी तस्वीरों के चलते सोशल मीडिया पर भी खूब लोकप्रिय हैं।

Post a Comment

0 Comments