रायपुर नगर निगम भवन का नाम बदलने जा रहा है,अब नगर निगम भवन में प्रतिदिन गूंजेगी राम धुन

 




मेघा तिवारी की रिपोर्ट,रायपुर, जल्द ही अब राजधानी के नगर निगम भवन में राम धुन गूंजेगी। यह धुन भवन के हर तल में सुनाई देगी। खास बात यह है कि इस धुन में निगम भवन में उपस्थित सभी कर्मचारी शामिल होंगे। इस पहल के साथ ही नगर निगम भवन का नामकरण भी किया गया है अब इसे देश के महापुरुष महात्मा गांधी के नाम से जाना जाएगा। 


रायपुर नगर पालिक निगम का मुख्यालय भवन अब महात्मा गाँधी सदन कहलायेगा। नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के विभागीय प्रस्ताव के अनुसार नगर पालिक निगम रायपुर की एमआईसी की बैठक में की गयी अनुशंसा पर लिए गए निर्णय के बाद निगम मुख्यालय भवन में महात्मा गाँधी सदन का बोर्ड लगाया गया। संस्कृति विभाग के प्रस्ताव के अनुसार महात्मा गाँधी की मूर्ति शीघ्र महात्मा गाँधी सदन के मुख्य द्वार के बाहर लगाने की तैयारी की जा रही है। 


नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी ने बताया कि नगर निगम संस्कृति विभाग के निर्णय के अनुसार महापौर एजाज ढेबर के निर्देश पर नगर निगम द्वारा मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के प्रत्येक तल पर प्रतिदिन सुबह 10.30 बजे रामधुन बजाने के लिया सिस्टम भी अब लगाया जा चुका है। जल्द ही नगर निगम प्रशासन द्वारा महात्मा गाँधी सदन के हर तल पर रामधुन बजाने की व्यवस्था की गई है। सभी निगम अधिकारी एवं कर्मचारीगण नियमित रूप से कार्यालयीन दिवस पर रामधुन में सम्मिलित होंगे।

Post a Comment

0 Comments