बिहार के भागलपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक मकान में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा,पुलिस ने छापामार कार्यवाही की

 


मेघा तिवारी की रिपोर्ट,पटना:  बिहार के भागलपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। भागलपुर पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। बता दे कि जिले के तातारपुर थाना क्षेत्र के जब्बारजक इलाके में खुद के ही मकान में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। और वही अवैध धंधा कराने वाले मकान मालिक साहिल,पत्नी कहकशां और ग्राहक हबीबपुर थाना क्षेत्र के महताब आलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

 

जानकारी के अनुसार इस मामले में लड़की का बयान देने के बाद उसे परिजन को सौंप दिया जाएगा। और वही गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर सेक्स रैकेट से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचने की भी कोशिश की जा रही है। इसके लिए गिरफ्तार अभियुक्त का मोबाइल नंबर भी चेक किया जा रहा है। 


स्थानीय लोगों की शिकायत पर एएसपी सिटी पूरन झा और  तातारपुर इंस्पेक्टर ने छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान पुलिस को खपरैल के मकान में लड़का और लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दोनों से पूछताछ के बाद इससे जुड़े अन्य लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। हालांकि मकान मालिक साहिल को रात में ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

Post a Comment

0 Comments