दो महिला नक्सलियों ने किया समर्पण, जानिए क्या करती थीं वो नक्सलियों के लिए

 


मेघा तिवारी की रिपोर्ट,नारायणपुर। घोर नक्सली प्रभावित इलाके से आज अच्छी खबर सामने आई है। अबूझमाड़ से दो महिला नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन महिलाओं के सराहनीय कार्य के लिए एसपी उदय किरण ने दस दस हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी है।

बताया जा रहा है कि दोनो महिला लंबे समय से नक्सली समूह के साथ जुड़ी हुई थी। समर्पित दोनों महिला नक्सली ओरछा के आदेरबेड़ा जनताना सरकार में 7 साल से काम कर रहीं थी। दोनों महिला नक्सलियों के लिए मीटिंग संतरी ड्यूटी के अलावा खाने की व्यवस्था करती थी। इसके साथ मुखबिरी के रूप मे पुलिस के गांव में आने पर नक्सलियों को सूचना देते थे। समर्पण के दौरान एसपी ने दोनों महिलाओं को शपथ दिलवाई की अब किसी भी प्रकार के देश विरोधी काम में नक्सलियों का साथ नहीं देंगी।

Post a Comment

0 Comments