कृष्ण कुमार लहरे को छग कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ का अध्यक्ष बनाया गया और कृष्ण कुमार साहू बने प्रदेश सचिव

 


रायपुर । छग कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ की कार्यकारिणी का गठन हो गया है। जारी सूची के अनुसार संघ के अध्यक्ष के रूप में कृष्ण कुमार लहरे का चयन हुआ है। 








इसी प्रकार कृष्ण कुमार साहू को प्रदेश सचिव पद का कार्यभार सौंपा गया है ,कार्यकारी अध्यक्ष  संध्या नामदेव,  तथा अश्वनी कँवर को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सम्भाग स्तरीय उपाध्यक्ष में रायपुर से  अंजली शर्मा, बिलासपुर से प्रकाश चंद साहू, दुर्ग से सत्येन्द्र शुक्ला, बस्तर से जय कुमार नाग तथा सरगुजा संजय राठौर उपाध्यक्ष बने हैं।

Post a Comment

0 Comments