Cg Breaking : अंतागढ़ के पोंडगांव के पास कार हुई दुर्घटना ग्रस्त, एक ही परिवार के कार सवार 3 गंभीर 4 की हालत स्थिर।

 


नारायणपुर से किसी पारिवारिक कार्य हेतु किराए की कार से दुर्ग जाने निकले बखरू पारा निवासी अजय सिन्हा के परिवार का अंतागढ के समीप पोंडगांव से पहले तेज़ गति से चलाई जा रही कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई जिससे उसमे बैठे 7 लोगों जख्मी हो गई वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।



प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार वाहन बहोत तेज़ रफ़्तार से चलाई ना रही थी , पोंडगांव से पहले मोड़ पर चालक कार को नियंत्रित नही कर पाया , कार सड़क के किनारे पेड़ों और खेत में बने मेंड़ों से टकराती हुई सड़क से करीब 25 से 30 मीटर खेतों में चली गई और उसके चारों पहिये उलट गए।



ग्रामीणो की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतागढ़ लाया गया जिनमे से 3 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया वही बाकी लोगों का उपचार स्वास्थ्य केंद्र अंटागढ़ में ही किया जा रहा है।


इस दुर्घटना में अजय सिंह सिन्हा पिता लक्ष्मी नारायण सिन्हा (43) वर्ष

भावना सिन्हा पिता अजय सिन्हा (11) वर्ष

चंद्रकांता सिन्हा पति अजय सिन्हा (36) वर्स

रजत सिन्हा पिता अजय सिंह सिन्हा (14) वर्ष

लक्ष्मी नारायण सिन्हा पिता रमेश सिन्हा (24) वर्ष

उर्मिला सिन्हा पति रमेश कुमार सिन्हा (45) वर्ष

उमेश सिन्हा पिता स्वर्गीय शिव प्रसाद सिन्हा (49)वर्ष शामिल हैं

Post a Comment

0 Comments