उड़ान आजीविका केन्द्र में महिलाओं को दिया गया रोजगार मूलक प्रशिक्षण

 


उड़ान आजीविका केन्द्र के द्वारा महिलाओं को नवीन एवं नवाचारी रोजगार के अवसरों से जोड़ने हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिसके तहत् जिले की महिलाओं को रोजगार मूलक गतिविधियों की शिक्षा देने हेतु उड़ान आजीविका केन्द्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को पंखुड़ी सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित किया गया था। इस संबंध में पंखुड़ी सेवा समिति की संयोजक खुशी सांत्वरा ने बताया कि महिलाओं के लिए नवीन रोजगार के अवसर उत्पन्न करने हेतु कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस प्रशिक्षण में महिलाओं को पेपर बैग, जैविक साबुन, ईको फ्रेंडली केंडल, फैस्टिवल स्नैक्स बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

ज्ञात हो कि इस प्रशिक्षण कार्यशाला में 20 महिलाओं ने शामिल हुई। ये महिलाएं बम्हनी, दहिकोंगा, मसोरा जैसे आस पास के गांवों से थी। इन महिलाओं को आगे अपने अपने ग्रामों में ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी दी गयी है। ये महिलाएं अपने अपने ग्रामों में महिलाओं को इन नवाचारी रोजगार के साधनों से जुड़ने हेतु स्वसहायता समूह का निर्माण कर रोजगार के नये साधनों से जुड़ने हेतु प्रेरित करेंगी।

Post a Comment

0 Comments