जगदलपुर:महिला कॉंग्रेस की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार,संगीता सिंह व माही श्रीवास्तव का बढ़ा कद,मिली उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी



जगदलपुर/राज्यसभा सांसद व छत्तीसगढ़ महिला कॉंग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम के अनुमोदन पर जगदलपुर महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि कमल झज्ज की अनुशंसा से  जगदलपुर महिला कॉंग्रेस की कार्यकारिणी का गठन किया गया है,इस कार्यकारिणी में कई पदाधिकारियों की गई है।



जगदलपुर महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष कमल झज्ज ने बताया कि महिला कॉंग्रेस की कार्यकारिणी में 8 उपाध्यक्ष बनाये गये हैं,जिसमे संगीता सिंह व माही श्रीवास्तव का कद बढ़ाते हुए उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है..कार्यकारिणी के विस्तार में 11 महामंत्री बनाये गए हैं साथ ही इस कार्यकारिणी में 10 सचिव बनाये गए हैं,इसके अलावा 9 लोगो को सह-सचिव की जिम्मेदारी दी गई है वही मीडिया प्रभारी के लिए 2 लोगो की पदोन्नति व ब्लॉक अध्यक्ष के लिए 3 लोगों की नियुक्ति की गई है।



महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष कमल झज्ज ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है साथ ही महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष ने कहा सभी नवनियुक्त महिला पदाधिकारी पूरे प्रदेश में महिलाओं काे कांग्रेस की रीति-नीति से जाेड़ने के काम करेगी साथ ही कॉंग्रेस संगठन काे ऊंचाइयों पर ले जाना का कार्य करेंगी।

Post a Comment

0 Comments