बिलासपुर में नाबालिग की अपहरण के बाद हत्या के लिए 50 लाख की फिरौती

 


Reporting :- मेघा तिवारी

बिलासपुर। तारबाहर क्षेत्र के डीपूपारा में रहने वाले आटो डीलर के 17 वर्षीय बेटे का अपहरण कर हत्या कर दी। आरोपित युवकों ने आटो डीलर से 50 लाख की फिरौती मांगी थी। मामले में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, संदेही युवकों से घटना के संबंध में आस पास के लोगो से पूछताछ की जा रही है। आसिफ मोहम्मद आटो डीलर हैं। रविवार को उनका 17 वर्षीय बेटा रेहान घूमने के लिए घर से निकाला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। रात 11 बजे आसिफ के मोबाइल पर उनके बेटे के नंबर से काल आया। फोन करने वाले ने उन्हें बताया कि उनके बेटे का अपहरण हो चुका है। बेटे को वापस करने वालों ने 50 लाख की फिरौती मांगी। आसिफ ने इसकी जानकारी तारबाहर थाने में दी। इसके बाद पुलिस की टीम और साइबर सेल मामले की जांच में जुट गई। रातभर तलाश के बाद पुलिस ने मोहल्ले में ही रहने वाले एक युवक को पकड़ लिया। पहले तो उसने पुलिस को गुमराह करने के बाद सच्चाई बतायी। उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ रेहान का अपहरण और उसकी हत्या की बात पुलिस को बताई। युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रेहान और मोहल्ले मे ही रहने वाले अभिषेक की जान पहचान थी। अभिषेक ने रेहान को एक लड़की से मिलाने का झांसा दिया। इसके बाद उसे कोनी लेकर चला गया। कोनी में ही अभिषेक और उसके साथियों ने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने रेहान के ही मोबाइल से उसके पिता को फोन कर फिरौती मांगी। आरोपी अभिषेक एक निजी अस्पताल में काम करता है। आरोपित हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद लाश को रानीगांव में छिपा दिया। इसके बाद सभी अपने घर लौट आए। अभिषेक सोमवार की सुबह ड्यूटी पर चला गया था। पुलिस उसे ड्यूटी से ही पकड़ लाये। इसके बाद पूरा मामला खुलके सामने आय।

Post a Comment

0 Comments