महिला कांस्टेबल की हत्या: प्यार में दीवाने तहसीलदार ने कराया था तलाक, दोस्ती के बाद प्यार फिर कत्ल कर नाले में फेंकवा दी लाश

 



Reporting :- मेघा तिवारी


लखनऊ : उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के PGI थाना क्षेत्र में एक महिला का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस ने जब पड़ताल की तो जानकारी हुई कि शव महिला कांस्टेबल रुचि सिंह का है। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई।

पुलिस का कहना है कि ये मामला प्रेम प्रसंग का है। फेसबुक के जरिए महिला कांस्टेबल की दोस्ती नायब तहसीलदार से हुई थी। पुलिस इस केस में कड़ियां जोड़ते हुए गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है।

जानकारी के मुताबिक महिला कांस्टेबल बीते 13 फरवरी से ड्यूटी पर नहीं पहुंची थी। इसके बाद महिला सिपाही के साथियों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन रुचि सिंह का फोन लगातार स्विच ऑफ जा रहा था। इसके बाद साथियों ने मुकदमा दर्ज कराया।

जानकारी के मुताबिक, प्रतापगढ़ के रानीगंज में तैनात नायब तहसीलदार की फेसबुक से माध्यम से रुचि से दोस्ती हुई थी। इसके बाद बातचीत बढ़ी. पिछले 5 वर्षों से दोनों रिलेशनशिप में थे. बताया ये भी जा रहा है कि नायब तहसीलदार भी शादीशुदा है, लेकिन महिला सिपाही उसपर शादी का दबाव डाल रही थी।

मामले में आरोपी नायब तहसीलदार को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि लखनऊ पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही इस गुत्थी को सुलझाएगी कि आखिर महिला का शव नाले में कैसे मिला

Post a Comment

0 Comments