सेवानिवृत्त होने पर अधिकारियों कर्मचारियों को दी गई विदाई, छत्तीसगढ़ रायपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने की सेवा की सराहना

 


रिपोर्टिंग मेघा तिवारी : सेवानिवृत्त होने पर अधिकारियों कर्मचारियों को दी गई विदाई, छत्तीसगढ़ रायपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने की सेवा की सराहना



  छत्तीसगढ़ रायपुर पुलिस विभाग में लंबी सेवा के बाद दिनांक 31.03.22 को सेवानिवृत्त हुए तीन अधिकारियों और कर्मचारियों को विदाई दी गई। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय  प्रशांत अग्रवाल ने सभी अधिकारी कर्मचारियों की सेवा की सराहना करते हुए उनके भावी जीवन की उन्हें शुभकामनाएं दीं। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों कर्मचारियों में उप पुलिस अधीक्षक  केवी द्विवेदी, निरीक्षक  द्रोणी दास और प्रधान आरक्षक  ईश्वर रामटेके शामिल हैं। 



उप पुलिस अधीक्षक  के बी द्विवेदी वर्ष 1983 में उपनिरीक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। अपनी सेवा अवधि के दौरान उन्होंने बिलासपुर, रायगढ़, बलोदा बाजार, रायपुर, महासमुंद और पुनः रायपुर जिले में सेवा दी। पुलिस विभाग में 39 वर्षों की सेवा पश्चात दिनांक 31.03.22 को सेवानिवृत्ति हुए।



निरीक्षण  द्रोणी दास वर्ष 1981 में पुलिस विभाग में आरक्षण के रूप में भर्ती हुए थे। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने दुर्ग, भिलाई, जामुल, रिसाली, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा और रायपुर जिले में सेवाएं दी। विभाग में 41 वर्ष की सेवा के बाद दिनांक 31.03.22 को सेवानिवृत्ति मिली है।


इसी प्रकार प्रधान आरक्षक  ईश्वर रामटेके भी आज विभाग में 35 वर्षों की सेवा पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं। वर्ष 1987 में पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर भर्ती हुए थे और अपनी सेवाओं के दौरान उन्होंने रायपुर कोतवाली, खरोरा, सिविल लाइन, आईजीपी कार्यालय जिला नारायणपुर और फिर रायपुर महिला थाना में अपनी सेवाएं दी।

Post a Comment

0 Comments