मिशन वंदे मातरम अभियान में छत्तीसगढ़ सैल्यूट तिरंगा रायपुर की पूरी टीम ने पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में राष्ट्रगान करके राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत की ।

 


छत्तीसगढ़ सैल्यूट तिरंगा की अध्यक्ष मेघा तिवारी ने बताया कि आगामी 15 अप्रैल को सैल्यूट तिरंगा संस्था द्वारा पूरे राष्ट्र में 10:45 से 11:00 तक पूरे इंडिया में सैल्यूट तिरंगा संस्था द्वारा हर राज्य में अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से राष्ट्र हित के लिए वंदे मातरम गान का आयोजन किया गया है जिसमें छत्तीसगढ़ रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों से सभी का सहयोग आया है। इसमें कोंडा गांव पुलिस प्रशासन एवं यूनिवर्सिटी के लॉ कॉलेज के स्टूडेंट,,, एवं जुनून म्यूजिक क्लास के स्टूडेंट,, हर संभव फाउंडेशन की महिलाएं ,,,एवं सरस्वती संगीत क्लास के स्टूडेंट,,, एवं ग्रीनार्मी के सदस्य,,, एवं जैनम हाइट्स सोसायटी एवं हर्षा कराटे क्लास एवं शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल अम्लीडीह के स्टूडेंट्स, मिडिल स्कूल सांकरा, एवं मिडिल स्कूल अभ्यास शाला शंकर नगर डाइट जिला प्रशिक्षण केंद्र रायपुर , सभी ने राष्ट्रगान करके राष्ट्रहित में अपना योगदान दिया है ।जिसमें सैल्यूट तिरंगा संस्था के समस्त पदाधिकारी सदस्य एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। सैल्यूट तिरंगा संस्था एक सामाजिक संगठन होकर देश में सोशल वर्क कर रहा है एवं हमेशा से राष्ट्रवादी संगठन के रूप में काम कर रहा है राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा जी के नेतृत्व में पूरे इंडिया में एक साथ वंदे मातरम गान का आयोजन किया जा रहा है इस अभियान में सैल्यूट तिरंगा के सदस्य एवं हर क्षेत्रों के लोगों ने अपना संपूर्ण योगदान दिया है यह जानकारी सैल्यूट तिरंगा संस्था के अध्यक्ष मेघा तिवारी ने मीडिया को बताया है।

Post a Comment

0 Comments