सीएम भूपेश बघेल ने पूर्व विधायक स्वर्गीय भजन सिंह निरंकारी के निवास पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की

 


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पूर्व विधायक स्वर्गीय  भजन सिंह निरंकारी के भिलाई स्थित आवास पहुंचकर उनके शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय  निरंकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी स्मृतियों को परिवारजनों के साथ साझा किया।



 मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय  निरंकारी की धर्मपत्नी  नरेंदर कौर निरंकारी एवं पुत्र  संदीप निरंकारी तथा परिजनों को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष  रामगोपाल अग्रवाल भी मुख्यमंत्री के साथ थे।

Post a Comment

0 Comments