नक्सलियों ने युवक को मारी गोली, आठ किलोमीटर भागकर थाना पहुंचा, एएसपी ने की पुष्टि



 राजनंदगांव। जिले के मानपुर इलाके मक्स्लियों ने एक युवक को गोली मार दी। जिसके बाद युवक नक्सलियों जान बचाकर भागते हुए पुलिस थाना पहुंचा। जहां उसने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।

मानपुर नक्सल ऑपरेशन के एडिशनल एसपी पुपलेश पात्रे ने पुष्टि करते हुए बताया कि घटना सीतागांव थाना क्षेत्र के ग्राम कंदाडी का है। 29 वर्षीय युवक मानिक संडे पिता सेवाराम संडे को रात 8 बजे के लगभग घर को घेरते हुए उसकी हत्या को अंजाम देने नक्सली पहुंचे हुए थे। युवक भांप गया कि उसके साथ आज अनहोनी होने वाली है और उसने सशस्त्र नक्सलियों को धक्का मारते हुए उनके चंगुल से निकल गया।

इसी दौरान नक्सलियों ने भरमार बंदूक से गोली दाग दी, जिससे युवक के पेट में दो छर्रा धंसा हुआ है। घायल युवक 8 किलोमीटर भाग कर कोहका पुलिस थाने पहुंचा। जहां से नक्सल घटना की जानकारी सामने आई।

Post a Comment

0 Comments