कांग्रेस का प्रदर्शन, सीएम बोले-लोगों की जेब से पैसा मोदी सरकार…

 


रायपुर। देशभर में आज कांग्रेस महंगाई के विरोध में प्रदर्शन कर रही है, इधर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी कांग्रेस ने जमकर प्रदर्शन किया और पैदल मार्च कर राजभवन पहुंचे। यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की अगवानी में एक प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम अपना ज्ञापन सौपा है।

महंगाई और बेरोजगारी समेत कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने आज पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। सीएम बघेल ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि “आज देश में महंगाई बेरोजगारी बेतहाशा बढ़ रही है। इस पर केंद्र सरकार का किसी भी तरह से नियंत्रण नहीं है। आज पूरे देश में इस मुद्दे पर कांग्रेस विरोध कर रही है। लोकसभा से लेकर राज्यसभा तक इन मुद्दों को उठाया जा रहा है।”

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे कहा कि “हम जितना जनता से जुड़े मुद्दों को उठाते हैं हमें उतना परेशान किया जाता है। मगर हम डरने और पीछे हटने वाले लोगों में से नहीं है। आज खाद्य पदार्थों में जीएसटी लगा दी गई है। अग्निपथ योजना से युवाओं का भविष्य अधर में है।”

महंगाई से परेशान है जनता-बघेल

इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ गए तो ट्रांसपोर्टेशन का भी दाम बढ़ जाता है, ट्रैक्टर भी डीजल से चलता है। खेती किसानी के काम भी महंगे हो गए। कभी 30 पैसा कभी 85 पैसा इस तरह से रोज पेट्रोल के भाव बढ़ रहे हैं। आम आदमी का घर चलाना मुश्किल हो रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे कहा कि यह जो महंगाई बढ़ रही है इसका पैसा किसकी जेब से जा रहा है, व्यापारी, गृहणी, किसान मजदूर यह सब लोग मेहनत कर रहे हैं और मोदी सरकार ने ऐसा सिस्टम बनाया है कि लोगों की जेब से पैसा मोदी सरकार के पास चला जा रहा है।

अग्निपथ योजना पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अग्निपथ योजना पर निशाना साधते हुए कहा “नौजवानों को नौकरी रोजगार नहीं मिल रहा। अब तो अग्निपथ स्कीम आ गई है।

Post a Comment

0 Comments