SONAM KAPOOR के घर गूंजी किलकारियां, शादी के 4 साल बाद बेटे को दिया जन्म



 मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने पहले बच्चे को जन्म दे दिया है। शनिवार को ही उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। रणवीर कपूर की मां और अभिनेत्री नीतू कपूर ने सोनम के माता-पिता के बयान का एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सोनम के मां बनने की जानकारी दी है। इसके अलावा सोनम के पिता और अभिनेता अनिल कपूर ने भी एक मोशन वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

नीतू कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा है कि 20 अगस्त,2022 को हमने अपने बेटे का स्वागत किया है। इस खूबसूरत सफर में हमारा साथ देने के लिए सभी डॉक्टर्स,नर्सेज, दोस्तों और परिवार वालों का शुक्रिया। ये बस शुरुआत है, लेकिन हम जानते हैं कि अब हमारी जिंदगी हमेशा के लिए पूरी तरह से बदलने वाली है। सोनम और आनंद।

सोनम कपूर ने इसी साल मार्च में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इसके बाद से वह लगातार सोशल मीडिया पर अक्सर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती रहती थीं। वहीं, जून के महीने में सोनम कपूर ने इटली में बेबी शावर रखा था, जिसमें उनके करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इसके बाद मुंबई में भी उनकी गोदभराई प्लान की गई थी, हालांकि कोरोना के चलते इसे रद्द कर दिया गया था।

Post a Comment

0 Comments