कब्ज और पाइल्स की समस्या के लिए आयुर्वेद ने बताए ये आसान तरीके



 आजकल हर कोई गलत खान पान के कारण कब्ज की समस्या से परेशान है। इस समस्या के कारण कुछ लोग पाइल्स से भी पीड़ित हो जाते हैं। पाइल्स एक गंभीर समस्या है जिससे आजकल बहुत से लोग पीड़ित रहते हैं। यह खराब खान-पान और सुस्त लाइफस्टाइल से जुड़ा है। हालांकि, कई लोगों में ये समस्या खुद ठीक हो जाती है, तो वहीं कुछ लोगों को डॉक्टर के इलाज की जरुरत पड़ती है। इससे छुटकारा पाने के लिए आप आयुर्वेद के आसान तरीकों को अपना सकते हैं। देखें कब्ज से राहत दिलाने वाले आयुर्वेदिक तरीके जो पाइल्स में भी मददगार हैं-

अपनाएं आयुर्वेद टिप्स

पुरानी कब्ज के कारण ज्यादातर लोग पाइल्स की समस्या से भी परेशान रहते हैं। आयुर्वेद डॉक्टर दीक्षा भावसार ने कुछ टिप्स अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए हैं जो आपकी इस समस्या को ठीक करने में मददगार हो सकते हैं।

1) गाय का घी

गाय का घी सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। इसे खाने से हेल्थ संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। गाय का घी आपके मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है। इसके अलावा ये शरीर में हेल्दी फैट बनाए रखने में मदद करता है। गाय का घी सभी के लिए अच्छा होता है क्योंकि यह आसानी से पच जाता है। जबति भैंस का घी मोटापा बढ़ाता है। बस एक चम्मच गाय का घी या तो सोते समय या सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ लें।

3) रात भर भीगी हुई किशमिश

भीगी हुई किश्मिश काफी फायदेमंद होती है। काली किशमिश फाइबर से भरपूर होती है, जो कब्ज से राहत दिलाने में मदद कर सकती है। किशमिश को भिगोना जरूरी है क्योंकि सूखे खाद्य पदार्थ आपके वात दोष को बढ़ा देते हैं और गैस्ट्रिक की समस्या हो सकती हैं। भिगोने से इन्हें पचाना आसान हो जाता है।

4) आंवला शॉट

आंवला कई तरह से हेल्थ के लिए फायदेमंद है, रोजाना सुबह होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं में भी ये मदद करता है। आप आंवले को फल या पाउडर के रूप में भी खा सकते हैं।

5) मेथी के बीज

मेथी के बीज अधिक वात और कफ वाले लोगों के लिए ये बेहतरीन है। 1 चम्मच मेथी के बीज को रात भर के लिए भिगोए और सुबह सबसे पहले खाएं। आप सोते समय गर्म पानी के साथ 1 चम्मच मेथी पाउडर भी ले सकते हैं। हालांकि, हाई उच्च पित्त वाले लोगों को इससे बचना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments