भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने भारत जोड़ो यात्रा को बताया-गांधी परिवार बचाओ परिवार यात्रा, कांग्रेस का पलटवार-गांधी परिवार और भारत जोड़ो यात्रा से डरी हुई है भाजपा




 रायपुर। कांग्रेस पार्टी 7 सितंबर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करने जा रही है। इस यात्रा की शुरुआत कन्याकुमारी से शुरू होगी और 12 राज्यों दो केंद्रशासित प्रदेशों से गुजरते हुए 35 सौ किलोमीटर की यात्रा तय करेंगी. यात्रा में कांग्रेस के दिग्गज नेता शामिल होंगे । यात्रा को लेकर कांग्रेस पार्टी जोर-शोर से तैयारी में लगी हुई है।


वही इस यात्रा को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय संबित पात्रा ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कांग्रेस “भारत जोड़ो आंदोलन” शुरू करने जा रही है, लेकिन यह भारत जोड़ो आंदोलन नहीं, बल्कि गांधी परिवार बचाओ आंदोलन है. इस दौरान संबित पात्रा ने नेहरू-गांधी परिवार पर भ्रष्टाचार के बड़े आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि नेहरू-गांधी परिवार में भ्रष्टाचार गहराता जा रहा है. इसकी शुरुआत बहुत पहले हो गई थी. उ


न्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड के लिए कांग्रेस पार्टी से धन एकत्र किया गया था. वहीं इस बयान पर राजनीति शुरू हो गई। एआईसीसी मेंबर और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के बयान पर पलटवार करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता हो या उनके प्रवक्ता, ये आपनी कंस्ट्रक्टिव बात कहकर केवल और केवल नेहरू गांधी परिवार पर निशाना साधते हैं आज जब भारत जोड़ने की बात हो रही है तो भारतीय जनता पार्टी को केवल गांधी परिवार नजर आता है

Post a Comment

0 Comments