कांग्रेस की हल्ला बोल रैली, राहुल बोले- पांच साल बैठाकर पूछताछ कर लो, ईडी से नहीं डरता



 नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता महंगाई को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस के रैली भी आयोजित कर रही है जिसे राहुल गांधी संबोधित करेंगे। इस दौरान अशोक गहलोत, मल्लिकार्जुन खड़गे, सचिन पायलट, कमलनाथ, आराधना मिश्रा, कुमारी शैलजा और भूपेश बघेल जैसे कई बड़े नेता मौजूद हैं। उधर, भारत और पाकिस्तान क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर से आमने-सामने होने जा रहे हैं। दोनों टीमों के बीच यह ब्लॉकबस्टर मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होना है। गुलाम नबी आजाद के करीबी नेता लगातार कांग्रेस छोड़ रहे हैं। सेंट्रल विस्टा परियोजना का एक प्रमुख हिस्सा सेंट्रल विस्टा एवेन्यू अब पूरी तरह तैयार हो गया है।

संसद में विपक्ष की आवाज दबाई जाती है

राहुल ने कहा कि हमारे लिए सरकार ने रास्ते बंद कर दिए हैं। संसद का रास्ता बंद कर दिया। संसद में विपक्ष का माइक बंद कर दिया जाता है, हमें बोलने नहीं दिया जाता। चुनाव आयोग, न्यायपालिका पर दबाव बना हुआ है। इसीलिए जनता के बीच में जाकर, जनता को देश की सच्चाई बतानी है।

देश का नुकसान हो रहा, सिर्फ कांग्रेस ही देश को बचा सकती है’

राहुल गांधी ने कृषि कानूनों के लिए कहा कि ये तीनों कानून उद्योगपतियों के लिए लाए गए थे। किसानों की ताकत ने इन कानूनों को वापस लेने पर मजबूर कर दिया। हिंदुस्तान में आम नागरिक मुश्किल में हैं, देश का नुकसान हो रहा है। 70 साल में कांग्रेस ने ऐसी महंगाई कभी नहीं दिखाई। सिर्फ कांग्रेस ही देश को बचा सकती है।

ईडी से नहीं डरता, 55 घंटे नहीं 5 दिन या 5 साल बैठाकर पूछताछ करा लो’

राहुल गांधी ने कहा कि देश में लोगों और नेताओं को एजेंसियों से डराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे ईडी ने 55 घंटे बैठाकर पूछताछ की है लेकिन कुछ नहीं निकला। उन्होंने कहा कि 55 घंटे नहीं पांच दिन पांच साल बैठाकर पूछताछ कर लो, मैं नहीं डरने वाला हूं।

राहुल गांधी का ‘दो उद्योगपतियों’ पर निशाना, कहा पूरे देश पर कंट्रोल इन्हीं का है

रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मीडिया पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार का पूरा फायदा सिर्फ दो उद्योपति उठा रहे हैं। मीडिया देश के लोगों को डराती है। तेल, एयरपोर्ट, मोबाइल का पूरा सेक्टर इन्हीं दोनों उद्योगपतियों को दिया जा रहा है। सरकार पर भी इन्हीं का कंट्रोल है।

Post a Comment

0 Comments