इस दिन लगेगा साल का आखिरी सूर्यग्रहण, जाने सूतक काल का समय

 


साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगने वाला है. दिवाली कार्तिक अमावस्या को मनाई जाती है. अगर अमावस्या तिथि की बात करें तो वह 24-25 अक्टूबर को दोनों दिन रहेगी. अमावस्या तिथि 24 अक्टूबर 2022 को शाम 05:27 बजे शुरू हो रही है, जो 25 अक्टूबर 2022 दोपहर 04:18 बजे तक चलेगी। साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगने वाला है। सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर मंगलवार को लगेगा.

यह ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण है जो 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा। ग्रहण मुख्य रूप से यूरोप, उत्तर-पूर्वी अफ्रीका और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा। भारत में ग्रहण नई दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वाराणसी, मथुरा में दिखाई देगा, यह भी बताया जा रहा है कि पूर्वी भारत को छोड़कर सारे भारत में इस सूर्य ग्रहण को देखा जा सकता है।

सूतक काल में क्या करें और क्या ना करें?

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सूतक काल में कोई भी शुभ काम को शुरू करने से बचें।

– सूतक काल में ना ही खाना बनाएं, अगर खाना बना हुआ रखा है तो उसमें तुलसी के पत्ते डालकर रखें।

– सूतक काल में दांतों की सफाई और बालों में कंघी नहीं करने की भी मनाही होती है।

– सूतक काल में भगवान के मंदिर के पट बंद कर देना चाहिए और सूर्य मंत्रों का जाप करना चाहिए।

– सूतक काल समाप्त होने के बाद घर की सफाई करें और उसके बाद भगवान की पूजा करें।

– सूतक काल में गर्भवती महिलाओं को घर के बाहर ना जाने दें और विशेष सावधानी बरतें।

सूर्य ग्रहण के दौरान “ॐ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्न: सूर्य: प्रचोदयात” मंत्र का जाप करें।

Post a Comment

0 Comments