प्रियंका गांधी का बस्तर दौरा आज, कांग्रेस के ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम में होंगी शामिल

   


रायपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पहली बार बस्तर दौरे पर आ रही हैं। प्रियंका जगदलपुर के लाल बाग मैदान में आयोजित ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम में शामिल होकर जनसभा को संबोधित करेंगी। इस सम्मेलन में 1 लाख से अधिक लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। बताया जा रहा है प्रियंका गांधी दिल्ली से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ सीधे जगदलपुर पहुंचेगी।

प्रियंका के दौरे को लेकर PCC चीफ मोहन मरकाम और आबकारी मंत्री कवासी लखमा पूरी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। कार्यक्रम में नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया, शिक्षा मंत्री डॉ प्रेम साय सिंह टेकाम, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, समेत कैबिनेट के ज्यादातर मंत्री और पार्टी के कई बड़े नेता शामिल होंगे। बुधवार शाम से ही नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है।

3 हजार से अधिक जवानों की तैनाती

प्रियंका गांधी जगदलपुर एयरपोर्ट से सिटी कोतवाली-कुम्हारपारा सड़क से होते हुए लाल बाग मैदान पहुंचेगीं। सुरक्षा को लेकर बस्तर में 3 हजार से अधिक जवानों की तैनाती की गई है। अन्य जिलों से भी जवानों को बुलाया गया है। IG समेत 6 से 7 IPS तैनात हैं। कार्यक्रम स्थल से बाहर सड़क तक तीन लेयर में सुरक्षा का इंतजाम किया गया है।

Post a Comment

0 Comments