स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के तृतीय अधिवेशन गांधीवादी विचारधारा से प्रेरित

 


बस्तर अपनी प्राकृतिक सौंदर्य के लिए पूरे विश्व भर में प्रसिद्ध है ,बस्तर बहुत सारे आंदोलनों का साक्षी रहा है ,स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के होने वाले अधिवेशन में पूरे प्रदेश के कर्मचारी संगठनों की नजर है स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ का होने वाला अधिवेशन  गांधी के आदर्शों से प्रेरित है इसी तारतम्य में बस्तर में होने वाला अधिवेशन गांधीवादी विचारों के साथ 3000 ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजको की उपस्थिति में सम्पन्न होने जा रहा है एक तरफ़ अन्य कर्मचारी संगठन आंदोलन की राह पर है और हड़ताल पर है तो दूसरी तरफ स्वास्थ्य संयोजक गांधीवादी विचारों से प्रेरित है और अधिवेशन कर  शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगो को रख रहे है जिसकी चर्चा मंत्रालय से लेकर सचिवालय तक है 


इस विषय पर स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष टार्जन गुप्ता जी ने कहा बस्तर में होने वाला अधिवेशन गांधीवादी आदर्शों के सम्पन्न होने जा रहा है गांधी के आदर्श ,गांधी के विचार पीढ़ियों तक जनमानस में अपनी जगह बनाये हुए है हमारा संगठन गांधी के आदर्शों में चलते हुए एक नया आयाम स्थापित करेगा


इस अधिवेशन में कवासी लखमा के साथ साथ  संतराम नेताम जी विधानसभा उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा ,माननीय सांसद दीपक बैज सांसद लोकसभा क्षेत्र बस्तर ,माननीय फूलोदेवी नेताम जी राज्यसभा सांसद, माननीय  लखेश्वर बघेल जी विधायक एवं कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, माननीय  रेखचन्द जैन विधायक एवं संसदीय सचिव जगदलपुर, माननीय  मोहन मरकाम जी प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कांग्रेस एवं कोंडागाँव विधायक , शिशुपाल सोरी जी विधायक कांकेर,  चंदन कश्यप जी विधायक नारायणपुर, माननिय  विक्रमशाह मंडावी जी विधायक बीजापुर, माननीय  देवती कर्मा जी विधायक दंतेवाड़ा, माननीय  राजमन बेंजाम जी विधायक चित्रकोट, माननीय  अनूप नाग जी विधायक अंतागढ़ , सावित्री मंडावी जी विधायक भानुप्रतापपुर , माननीय  मिथिलेश स्वर्णकार  अध्यक्ष अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण , राजीव शर्मा जी उपाध्यक्ष इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण जगदलपुर, वेदवती कश्यप जी अध्यक्ष जिला पंचायत बस्तर,  सफिरा साहू महापौर नगरपालिका निगम जगदलपुर,  कविता साहू  सभापति नगरनिगम जगदलपुर, विशिष्ट अतिथि केदार जैन प्रदेश अध्यक्ष संयुक्त शिक्षक संघ, कैलाश सिंह चौहान सम्भाग प्रभारी छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन , सम्भाग बस्तर,  गजेंद्र श्रीवास्तव सम्भाग अध्यक्ष  छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन बस्तर संभाग ,समस्त प्रदेश प्रभारी स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ , सम्मानीय अतिथि संयुक्त संचालक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग बस्तर संभाग , समस्त  जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,समस्त जिला अधिकारी स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ,समस्त विकासखण्ड खण्ड चिकित्सा अधिकारी,कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष टार्जन गुप्ता करेंगे साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है प्रदेश प्रदेश सचिव प्रवीण ढिढवंसी,प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश जैसवाल,प्रदेश महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सरोज बाघमार, मिर्जा कासिम ,जहांगीर खान,प्रकाश सिन्हा ,सुरेश पटेल जी,संत साहू ,सौरभ गौर |



उपरोक्त जानकारी संघ के आईटी सेल प्रभारी सुरेश पटेल  व सह प्रभारी संतलाल साहू ,अशोक नाग ने दी है|


Post a Comment

0 Comments