जगदलपुर : प्राकृतिक आपदा पीड़ित 04 परिवारों हेतु 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

 जगदलपुर, 24 जुलाई 2023

कलेक्टर विजय दयाराम के. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 04 परिवारों को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत् तहसील तोकापाल ग्राम साकरगांव निवासी सुनिता की मृत्यु सांप काटने से पिता सुभाराम को, तहसील भानपुरी ग्राम फरसागुड़ा निवासी चैतन की मृत्यु सांप काटने से माता सुकरी मौर्य को, तहसील जगदलपुर ग्राम पखनागुड़ा निवासी धनश्याम बाज की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नी चम्पा बाज को और ग्राम माड़पाल निवासी प्रियंका की मृत्यु पानी में डूबने से पिता दिसम्बर को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Post a Comment

0 Comments