आदिवासी महिला का अपमान किया जा रहा है भाजपा नेताओं के द्वारा-वंदना राजपूत

 


रायपुर/29 जुलाई 2023। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहां की भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की आदत हो गई है आदिवासी महिलाओं का अपमान करना। भाजपा बेहोशी में काम करती है जिसके कारण लता उसेंडी कहकर संबोधित किया जा रहा है। जबकि  लता उसेंडी भारतीय जनता पार्टी की विभिन्न पदों पर रहकर कार्य किए हैं और कई सालों से भारतीय जनता पार्टी के साथ कार्य कर रही हैं।  लता उसेंडी लिखकर एक कुंवारी लड़की का अपमान कर रहे हैं। भाजपा नेता  लता उसेंडी का उपहास उड़ाया जा रहा है। बस्तर की बेटी का इस तरह का उपहास महिलाएं बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। लता उसेंडी को भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर बधाई शुभकामनाएं लेकिन भाजपा के नेताओं को उसेंडी जी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर रास नहीं आ रहा है इसीलिए बेहोशी में लता उसेंडी को कह कर के अपमान कर रहे हैं। क्यों भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को तकलीफ होती है जब एक आदिवासी महिलाएं आगे बढ़ती है। आज उसेंडी जी का अपमान कर पूरे बस्तर की आदिवासी समाज का अपमान किया गया है।

Post a Comment

0 Comments