नग्न प्रदर्शन करने वाले युवकों के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज



 रायपुर पुलिस ने खुलासा किया है कि नग्न प्रदर्शन करने वाले युवकों के खिलाफ पहले से ही प्रदेश के अलग-अलग थानों में कई आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं.

RAIPUR. रायपुर के विधानसभा रोड में नग्न प्रदर्शन करने वाले 29 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश करके जेल भेज दिया. इसके बाद से विपक्ष की भारतीय जनता पार्टी के नेता लगातार कांग्रेस और प्रशासन के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे. कि इन मासूमों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करना गलत है. इसके बाद रायपुर पुलिस ने खुलासा किया है कि नग्न प्रदर्शन करने वाले युवकों के खिलाफ पहले से ही प्रदेश के अलग-अलग थानों में कई आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं.


रायपुर पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ पहले ही हत्या का प्रयास, लूट, धोखाधड़ी, मारपीट और बलवा जैसे संगीन अपराधों में संलिप्त रहे हैं.

इनके खिलाफ पहले से दर्ज है ये अपराध


जरहाभाठा बिलासपुर निवासी आरोपी व्यंकटेश मनहर के खिलाफ थाना सिविल लाईन बिलासपुर में अप.क्र. 505/21 धारा 147, 148, 149, 341, 294, 323, 506, 307, 397, 120बी आईपीसी दर्ज़ है।


जरहाभाठा बिलासपुर निवासी आरोपी विक्रम जांगड़े, के खिलाफ थाना सिविल लाईन में (1) अप.क्र. 99/2011 धारा 294, 506, 323, 34 भादवि (2) अप.क्र.178/2020 धारा 294, 323, 506, 427, 34 भादवि (3) अप.क्र.1227/2022 धारा 147, 294, 506, 427 भादवि (4) अप.क्र.1290/2022 धारा 147, 419, 420, 447, 448 भादवि दर्ज़ है।


शांति नगर सिविल लाईन बिलासपुर निवासी आरोपी संजीत बर्मन, के खिलाफ थाना सिविल लाईन में (1) अप.क्र.1127/2011 धारा 147, 294, 506, 427 भादवि (2) अप.क्र.950/2022 धारा 295-ए, 509-ख भादवि, 67 आईटी एक्ट (3) अप.क्र.1290/2022 धारा 147, 419, 420, 447, 448 भादवि दर्ज़ है।


जरहाभाठा बिलासपुर निवासी आरोपी अमन दीवाकर, के खिलाफ थाना सिविल लाईन में (1) अप.क्र.505/2021 धारा 147, 148, 149, 341, 294, 323, 506, 307, 397, 120बी भादवि (2) अप.क्र.1046/2021 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि दर्ज़ है।


जरहाभाठा बिलासपुर निवासी आरोपी आशुतोष जानी, के खिलाफ थाना सिविल लाईन में (1) अप.क्र.1227/2022 धारा 147, 294, 323, 506, 427 भादवि (2) अप.क्र. 1290/2022 धारा 147, 419, 420, 447, 448 भादवि दर्ज है।


सिरगिट्टी बिलासपुर निवासी आरोपी विनय कौशल के खिलाफ थाना सिविल लाईन में अप.क्र.1290/2022 धारा 147, 419, 420, 447, 448 भादवि दर्ज है।



Post a Comment

0 Comments