कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ में दो चुनावी सभा को संबोधित करेंगी,खैरागढ़ एवं बिलासपुर में लेंगी चुनावी सभा

 


रायपुर/29 अक्टूबर 2023। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 30 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में दो चुनावी सभा को संबोधित करेगी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दोपहर 12.30 बजे वे रायपुर हवाई अड्डे आयेगी, वहां से खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के जालबांधा में दोपहर 1.15 बजे चुनावी सभा को संबोधित करेगी। दोपहर को 3.15 बजे बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद शाम को 5 बजे रायपुर से दिल्ली के लिये रवाना होगी।



Post a Comment

0 Comments