आज अंधड़ के साथ बारिश के आसार

 

रायपुर। द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में आज शुक्रवार को कई जिलों में अंधड़ के साथ बारिश के आसार है। साथ ही अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है। बुधवार रात को भी कई जगहों पर बारिश हुई है। इससे दिन के तापमान में एक से दो डिग्री गिरावद देखी गई। अधिकत तापमान 39.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका तेलंगाना और उसके आसपास से तमिलनाडु तक है। हालांकि तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments