बंशीलाल देवांगन को दी गई विदाई, अभिनंदन पत्र देकर किया सम्मान

 

धमतरी/ रायपुर। धमतरी जिले के शासकीय प्राथमिक शाला जरवायडीह,संकुल केन्द्र मेसबोड़ की ओर से बंशीलाल देवांगन को विदाई दी गई। इस दौरान उत्कृष्ट सेवा के लिए अभिनंदन पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। बंशीलाल देवागन की प्रथम नियुक्ति 07.12.1985 को शिक्षा विभाग में सहायता शिक्षक शास. प्राथमिक शाला राखी (कुरुद) जिला-धमतरी में हुई थी। इसके बाद 30.11.2010 को प्रधान पाठक के रूप में पदोन्नति मिली और नवीन प्राथमिक शाला भाठापारा कोड़ेबोट वि.स. कुरुव, जिला-धमतरी में पदस्थ हुए। इसके बाद पुनः प्रधान पाठक के पद पर 04.08.2011 से 31.03.2024 तक शासकीय प्राथमिक शाला जरवायडीह में पदस्थ रहे। 

उन्होंने अपने सेवाकाल में शासकीय प्राथमिक शाला जरयायडीह में निरंतर प्रशासनिक शैक्षणिक, सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्तरोत्तर प्रगति के लिए कार्य किया। शाला परिवार ने उनकी खुशहाल और दीर्घजीयन की कामना की है।




Post a Comment

0 Comments