टीईटी परीक्षा : एग्ज़ाम सेंटर में प्रबंधन ने काटे कपड़े, सोशल मीडिया में हुआ वायरल

 


अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा के दौरान अंबिकापुर में एक विवादित घटना सामने आई है। परीक्षा रविवार को दो पालियों में संपन्न हुई, लेकिन परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन बनाए रखने के नाम पर कई मनमाने कदम उठाए जाने की खबरें मिलीं। ताजा मामला होलीक्रॉस कॉलेज, अंबिकापुर का है, जहाँ परीक्षार्थियों के साथ कथित रूप से अमानवीय व्यवहार किए जाने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, परीक्षा में शामिल होने आए अभ्यर्थियों की पूरा आस्तीन वाली शर्ट को कैंची से काटकर आधा आस्तीन में बदल दिया गया, और उसके बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी गई। यह कार्रवाई परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले की गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति कैंची लेकर खड़ा है और एक-एक करके अभ्यर्थियों की शर्ट की आस्तीनें काटी जा रही हैं। वीडियो में अभ्यर्थियों के चेहरे पर आश्चर्य और असहजता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। परीक्षार्थियों का कहना है कि यह पूरी प्रक्रिया “मानसिक पीड़ा के समान” थी। एक अभ्यर्थी ने कहा, “हमें पहले से यह स्पष्ट निर्देश नहीं दिए गए थे कि पूरा आस्तीन वाली शर्ट पहनकर नहीं आना है। अचानक हमारी शर्ट काट दी गई, यह बेहद अपमानजनक और अनुचित था।”

वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं की प्रतिक्रियाएँ भी मिश्रित रही।


Post a Comment

0 Comments