पीएम मोदी साइप्रस के लिए रवाना, करेंगे तीन देशों की यात्रा

 


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को साइप्रस के लिए रवाना हो गए हैं। यह दौरा साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स के निमंत्रण पर हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी 15-16 जून तक साइप्रस की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे।

यह यात्रा पीएम मोदी के तीन देशों के दौरे का हिस्सा है। साइप्रस के बाद वे 16-17 जून को कनाडा में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जहां वैश्विक नेतृत्व के साथ जलवायु परिवर्तन, तकनीकी सहयोग, वैश्विक अर्थव्यवस्था और भू-राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद वे क्रोएशिया भी जाएंगे, जहां द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

रणनीतिक महत्व का दौरा

विदेश मंत्रालय के अनुसार यह यात्रा भारत के यूरोप के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कड़ी है। साइप्रस और भारत के बीच कूटनीतिक और आर्थिक सहयोग को विस्तार देने की संभावनाएं इस दौरे से जुड़ी हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा न केवल भारत-साइप्रस संबंधों को नई मजबूती देगी, बल्कि जी-7 मंच पर भारत की वैश्विक भूमिका को भी रेखांकित करेगी। उनके इस बहुपक्षीय और द्विपक्षीय कार्यक्रमों से अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की भागीदारी और प्रभाव दोनों को मजबूती मिलेगी।













Post a Comment

0 Comments