छत्तीसगढ़: बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी,2 की मौत, करीब दर्जनों घायल

 




मेघा तिवारी की रिपोर्ट,जशपुर। जिले के सन्ना थाना क्षेत्र में आज बड़ी दुर्घटना हो गई। बारातियों से भरी पिकअप पलटने से 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं दर्जनों लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम फुलझर की है। ग्राम खखरा से बारातियों को लेकर एक मालवाहक पिकअप वाहन गुरुवार दोपहर ग्राम फुलझर गया था। रात को शादी के बाद देर रात बाराती वापस ग्राम खखरा लौट रहा थे। इस दौरान तेज रफ्तार मालवाहक अनियंत्रित होकर ग्राम फुलझर से कुछ दूर में पलट गया। घटना में दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। कई लोग बुरी तरह घायल हो गए। पिकअप में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी मौजूद थे। सभी लोगों को गंभीर चोट आई है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर सन्ना पुलिस घटना स्थल पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments