नए साल से पहले शुक्र की चाल को ऐसे समझें, क्या डालेगी आप पर असर ? जाने तिथि और पंचाग

 


शुक्र ग्रह रविवार, 19 दिसंबर 2021 से मकर राशि में ही वक्री हो जाएंगे और शनिवार, 29 जनवरी 2022 दोपहर 01:00 बजे तक वक्री ही रहेंगे।


ज्योतिष में भाग्य का कारक ग्रह शुक्र को माना गया है। वहीं शुक्र ग्रह की कारक देवी स्वयं धन धान्य की देवी माता लक्ष्मी हैं। जिसके चलते शुक्र ग्रह का कोई भी परिवर्तन हमेशा ही अति विशेष माना जाता है।


ऐसे में साल 2021 के आखिरी माह दिसंबर में महीने का दूसरा बड़ा राशि परिवर्तन बुधवार, 08 दिसंबर को हुआ। वहीं शुक्र को लेकर ये भी माना जाता है कि इसके परिवर्तन का असर ग्रह के परिवर्तन के पांच दिनों बाद से दिखने शुरु होते हैं। ऐसे में आज हम आपको शुक्र द्वारा किए गए परिवर्तनों का ज्योतिष के अनुसार आप पर क्या प्रभाव पड़ने जा रहा है इसी के संबंध में बता रहे हैं।


कब और किस राशि में किया परिवर्तन?


साल 2021 के अंतिम माह दिसंबर में दूसरा परिवर्तन बुधवार 08 दिसंबर 2021 को सुबह 12 बजकर 56 मिनट पर किया, इस दौरान शुक्र ग्रह ने धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश किया। अब शुक्र यहां पर बृहस्पतिवार, 30 दिसंबर 2021 को सुबह 9:57 बजे तक रहेंगे।


*_वहीं शुक्र के इस परिवर्तन के साथ ही दो प्रमुख ग्रहों की एक राशि में युति बनी। जिसके तहत शुक्र और शनि ग्रह 08 दिसंबर को मकर राशि में ही विराजमान हुए। दरअसल शनि देव अभी स्वयं की राशि मकर राशि में ही मौजूद हैं। यहां ये जान लेना बेहद खास है कि शुक्र और मकर राशि के कारक ग्रह शनि आपस में काफी अच्छी मित्रता रखते हैं।_*

ज्योतिष के अनुसार जहां शनि को न्याय और कर्म फलदाता के रूप में जाना जाता है, वहीं शुक्र को सुख, भोग, सौंदर्य, ऐशोआराम और प्रेम का कारक ग्रह माना गया है।


कब तक रहेगी ये युति?


शुक्र ग्रह के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही यहां पर शनि के साथ इनकी युति हो गई है। ऐसे में चूंकि शुक्र मकर राशि में बृहस्पतिवार, 30 दिसंबर 2021 तक रहेंगे अत: इन दोनों ग्रहों की युति भी इसी दिन तक रहेगी। क्योंकि इसके बाद शुक्र कुंभ राशि में चले जाएंगे।


इस युति से इन राशियों की फायदा:–

मेष, कर्क, सिंह, कन्या, मकर और कुंभ राशि के जातकों का इनकी युति से बहुत ज्यादा फायदा मिलने के योग हैं। वहीं शुक्र का यह परिवर्तन मेष, वृषभ, मकर व मीन राशि के लिए लाभकारी होता दिख रहा है।


1. मेष राशी- शुक्र का यह गोचर आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। इस दौरान कोई बड़ी सफलता मिलने के साथ ही कोई नया काम शुरू करने की योजना भी बना सकते हैं। घर या जमीन में निवेश के अलावा आपको कॅरियर के क्षेत्र में भी सफलता मिलती दिख रही है।इस समय आपके पिता को भी तरक्की के लिए कई विशेष मौके मिलेंगे।

उपाय: मंदिर में दही का दान करें।


2. वृषभ राशि - ये गोचर आपके लिए शुभ साबित होता दिख रहा है। जिसके चलते आर्थिक स्थिति सुद्रढ़ होने के साथ ही आपको भाग्य का भरपूर समर्थन मिलने की संभावना है। यह अवधि आपको हर क्षेत्र में अच्छे परिणाम दिलाने के साथ ही आपकी मेहनत और समझदारी के दम पर आप अच्छी खासी सफलता अर्जित करने में सफल रहती दिख रही है। इस दौरान आपको धन लाभ के अलावा संतान का सुख भी मिल सकता है।

उपाय: काली या लाल गाय की सेवा करें।


3.मिथुन राशि - शुक्र का ये गोचर आपकी सेहत ठीक रहेगा। लेकिन इस दौरान आपको खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा।आप इस अवधि में अपने जीवनसाथी की हर बात मानेंगे। साथ ही शत्रुओं से मुकाबला करने के लिए भी हर तरह से तैयार रहेंगे।

उपाय: हर रोज मंदिर के दर्शन कर वहां दीपक जलाएं।


4. कर्क राशि - शुक्र का यह गोचर यूं तो आपके लिए काफी कुछ विशेष करता दिख रहा है, लेकिन इस दौरान आपको समाज में सबके साथ अच्छे रिश्ते कायम करने में कुछ परेशानी हो सकती है। इस समय आप अपने ऐशो आराम पर कुछ ज्यादा ही खर्चा कर सकते हैं। ऐसे में आपको अपने खर्चों को लेकर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है।

उपाय: प्रति दिन माता-पिता का आशीर्वाद लें।


5. सिंह राशि - शुक्र का ये गोचर जहां शनि के साथ युति के बीच आपको कुछ विशेष लाभ देता दिख रहा है, वहीं यदि केवल शुक्र की बात करें तो इसके प्रभाव से आपको संतान पक्ष से उम्मीद से कम लाभ मिलता दिख रहा है। जबकि आर्थिक मामले में आपके साथ सब कुछ अच्छा रहेगा। इस समय जहां आपके पास धन अच्छी मात्रा में रहेगा तो वहीं आपको अपने दोस्तों का भी पूर्ण सहयोग मिलता दिख रहा है।

उपाय: सोने (Gold) को धारण करें।


6. कन्या राशि - शुक्र का यह गोचर आपको घर-परिवार में किसी प्रकार की कमी नहीं होने देगा। इस दौरान जहां आपको संतान सुख विशेष रूप से मिलता दिख रहा है, वहीं इस समय आपका प्यार भी परिवार के प्रति बना रहेगा। आपके धन में इजाफा होने के साथ ही आप शत्रुओं से निपटने के लिए भी पूरी तरह से तैयार रहेंगे। आपको हर क्षेत्र में उन्नति के साथ ही विद्या का लाभ भी मिलेगा। इसके अलावा इस समय आप रोमांटिक भी बने रहेंगे।

उपाय: मंदिर में दूध का दान करें।


7. तुला राशि - शुक्र का यह गोचर आपके लिए कुछ ज्यादा अच्छा समय लाता नहीं दिख रहा है। ऐसे में इस गोचर के दौरान आपको किसी आर्थिकपरेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। जिसके चलते आपके भौतिक सुख-साधनों में कमी आने की संभावना है। इस समय आपको माता का सहयोग पाने के लिए अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं।

उपाय: पूजा स्थल पर रूई का दान करें।


8. वृश्चिक राशि शुक्र का ये गोचर आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। इस गोचर के दौरान आप दूसरे लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने में सफल रहेंगे। साथ ही आपकी बातों से क्या अधिकारी और क्या कर्मचारी सभी इम्प्रेस कर होंगे। इस दौरान जहां आपका किसी व्यक्ति से अच्छा सम्पर्क बन सकता हैं, वहीं इस समय माता-पिता से आपको पूरा सुख मिलेगा।


उपाय: महिलाओं का सम्मान करें।


9. धनु राशि शुक्र का ये गोचर जहां आपको आर्थिक रूप से सुदृढ़ करेगा, वहीं आपको कई जगहों पर अच्छा मुनाफा भी मिलेगा। इस दौरान आपको कमाई के कुछ नये साधन मिलने की संभावना के बीच जीवन में सुख बना रहेगा। वहीं धनु राशि के जो जातक मिट्टी या पशुपालन से जुड़े हैं, उन्हें इस अवधि में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।


उपाय: पूजा स्थानों पर हल्दी दान करें।


10. मकर राशि - शुक्र का यह गोचर आपकी ही राशि में हो रहा है। वहीं इस गोचर के दौरान शुक्र व शनि दोनों मित्रों के योग का निर्माण आपके लिए कई मामलों में विशेष सफलता दिलाने वाला साबित होता दिख रहा है। कुल मिलाकर मकर राशि के जातकों के लिए यह गोचर शानदार साबित होता दिख रहा है। इस अवधि में जहां घर में सुख और समृद्धि बढ़ेगी, वहीं पारिवारिक जीवन के लिए भी यह समय बहुत ही अच्छा रहता दिख रहा है। इस समय बिजनेस में भी अच्छा खासा लाभ प्राप्त होने की संभावना है।_

उपाय: सात अनाज का दान करें।


11. कुंभ राशि शुक्र के इस गोचर और शुक्र शनि की युति के फलस्वरूप इस आवधि में आपकी पैसों के मामले में भी स्थिति अच्छी रहेगी। वहीं इस समय आपको शैय्या सुख का पूरा लाभ मिलने के अलावा आपको हर कदम पर जीवनसाथी का साथ मिलेगा। परिवार में आपको हर तरह का सुख मिलने के साथ ही पति पत्नी के बीच प्यार बढ़ने की संभावना है।


उपाय: भगवान शिव की पूजा करें।


12. मीन राशि - शुक्र का ये परिवर्तन मीन राशि के जातकों के लिए विशेष लाभदायक साबित होगा। इस अवधि में आपके नौकरी में परिवर्तन के आसार के बीच आप गाड़ी खरीदने की योजना भी बना सकते हैं। शुक्र के इस गोचर के चलते जहां आपको धन लाभ की संभावना है, वहीं इस दौरान आपकी इच्छाओं को मूरत रूप मिल सकता है।इस समय आपकी आमदनी भी अच्छी बनी रहने कि साथ ही आपकी कोई कोई खास इच्छा पूरी होने की अत्यधिक संभावना है।

उपाय: गाय की सेवा करें।


साल 2021 के आखिरी माह दिसंबर में चार ग्रहों के 5 परिवर्तन


मार्गी से वक्री होंगे :

शुक्र के इस परिवर्तन के दौरान रविवार 19 दिसंबर 2021 से शुक्र ग्रह मकर राशि में ही मार्गी से वक्री हो जाएंगे। और शुक्र शनिवार, 29 जनवरी 2022 दोपहर 01:00 बजे तक वक्री ही रहेंगे और उसके बाद पुन: यह मार्गी हो जाएंगे। इस दौरान कई राशि वालों को सतर्क रहना होगा।


Post a Comment

0 Comments