स्पा सेंटर पर रेड: 10 लड़कियां और 3 लड़के पकड़े, मसाज की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

 


Reporting :- मेघा तिवारी

हरियाणा के रेवाड़ी शहर में एक मसाज सेंटर पर मंगलवार की दोपहर सिटी पुलिस ने रेड मारी। वहां से 10 लड़कियों और 3 लड़कों को पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक मसाज की आड़ में स्पा सेंटर पर जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।



मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि रेवाड़ी शहर के धारूहेड़ा चुंगी स्थित दी रिलेक्स स्पा सेंटर में बॉडी मसाज के नाम पर जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। सूचना के बाद डीएसपी हेडक्वार्टर हंसराज के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम में शहर थाना पुलिस के अलावा महिला थाना पुलिस को भी शामिल किया गया। मंगलवार की दोपहर स्पा सेंटर पर पुलिस ने अचानक रेड कर दी। उस वक्त वहां 10 लड़कियां और 3 लड़के मौजूद थे।



पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया और फिर शहर थाना भेज दिया। इनमें से कितने लोग स्पा सेंटर में स्टाफ के तौर पर काम करते थे और कितनी लड़कियां जिस्म का सौदा करती थी। इसके साथ ही कितने ग्राहक हैं। इसके बारे में अभी तक पुलिस की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस ने इतना जरूर कहा कि रेड के दौरान लड़के-लड़कियां संदिग्ध अवस्था में मिले। इससे साफ है कि यहां जिस्मफरोशी का धंधा हो रहा था। पुलिस स्पा सेंटर संचालक की भी तलाश कर रही है। साथ ही पकड़े गए आरोपियों से लगातार पूछताछ जारी है।

बताया गया है की पहले भी कई बार स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के ठिकानों पर पुलिस ने कार्रवाई की है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से बड़ी संख्या में फिर से स्पा सेंटर खुले हैं। खासकर सेक्टर-5 और धारूहेड़ा चुंगी पर स्पा सेंटर खुले हुए हैं। इनमें ज्यादातर पर इसी तरह का जिस्मफरोशी का धंधा होता है।

Post a Comment

0 Comments