जहां भरे हों ऐसे मनचले, यूपी क्यों उनके साथ चले?’ बुर्के वाली लड़की को छेड़ते सपा के कार्यकर्ता

 



Reporting - मेघा तिवारी


उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 11 जिलों की 18 सीटों पर पहले चरण का मतदान किया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर अन्य चरणों के चुनाव के लिए प्रचार अभियान तेजी से चल रहा है। सियासी सरगर्मी के बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सपा नेताओं की हरकत का एक वीडियो शेयर कर पार्टी पर करारा प्रहार किया है।



दरअसल, इस वीडियो में सपा नेता एक महिला के कपड़ों पर पीछे से अखिलेश और जयंत चौधरी की तस्वीर लगा स्टीकर चिपकाते हुए नजर आ रहे हैं। बीजेपी ने इस वीडियो के जरिए सपा पर जोरदार हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘यही है लाल टोपी के काले कारनामे। एक राह चलती महिला के साथ सपा नेता की बदसलूकी देखिए…’ ठाकुर ने आगे लिखा, ‘जहां भरे हों ऐसे मनचले, यूपी क्यों उनके साथ चले? 




वीडियो लखनऊ पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां से अरमान खान समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार हैं। वीडियो के मुताबिक, सपा कार्यकर्ता डोर-टू-डोर अभियान के तहत प्रचार कर रहे थे। कार्यकर्तओं के साथ एक बुर्का पहने हुई महिला भी थी। महिला आगे चल रही होती है तभी पीछे से आ रहे एक सपा कार्यकर्ता उसके कपड़ों पर पीछे स्टीकर चिपका देते हैं। पीछे चल रहे सपा कार्यकर्ता ‘बढ़िया है, बढ़िया है’ कहते हुए सुनाई देते हैं। जैसे ही महिला को एहसास होता है कि उसके कपड़ों पर कुछ चिपकाया गया है, वह पीछे मुड़ती है और स्टीकर को अपने कपड़ों से हटाने की कोशिश करती है।




सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है। बीजेपी नेताओं ने इसे ‘बदसलूकी’ करार देते हुए समाजवादी पार्टी को घेरना शुरू कर दिया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘यही है लाल टोपी के काले कारनामे। एक राह चलती महिला के साथ सपा नेता की बदसलूकी देखिए…’ ठाकुर ने आगे लिखा, ‘जहां भरे हों ऐसे मनचले, यूपी क्यों उनके साथ चले?’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को सपा ने पहले फर्जी बताया था। फिर वीडियो में दिखाई देने वाले महिला-पुरुष ने खुद सोशल मीडिया पर आकर सफाई दी। दोनों ने कहा कि हम तो भाई बहन जैसे हैं। इस मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है। हम साथ में जनसंपर्क कर रहे हैं। हमारे हंसी-मजाक को चुनावी मुद्दा बनाया जा रहा है। कुछ गंदी मानसिकता के लोग वीडियो वायरल कर रहे हैं। हम भाई-बहन आपस में हंसी मजाक करते रहते हैं।

Post a Comment

0 Comments