सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 आरोपी समेत 10 विदेशी लड़कियां गिरफ्तार

 


दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मालवीय नगर के रिहायशी इलाके में चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले के पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ में 10 लड़कियां भी मिली हैं। पकड़ में आए पांच में से 3 आरोपी विदेश के रहने वाले हैं जबकि सारी लड़कियां उज्बेकिस्तान की रहने वाली हैं।

पुलिस को किसी अज्ञात शख्स के जरिये जानकारी मिली थी कि मालवीय नगर में एक सेक्स रैकेट चल रहा है। इस सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने इस रैकेट के बारे में जानकारी जुटाई, लेकिन इस गैंग के लोग इतने शातिर थे कि किसी अनजान शख्स से बात नहीं करते थे और आम रैकेट की तरह इनका कोई वॉट्सएप ग्रुप भी नहीं था। इसके बाद किसी तरह पुलिस ने इस गैंग से बात की और फिर अपना एक पुलिस वाला कस्टमर बना कर भेजा।

इसके बाद जैसे ही पुलिसवाले ने अंदर बात की और लड़कियां देखीं, तो उसने बाहर मौजूद अपनी टीम को इशारा कर दिया, जिसके बाद टीम ने रेड कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा पुलिस को वहां 10 विदेशी लड़कियां भी मिलीं. सभी लड़कियां उज्बेकिस्तान की रहने वाली थीं।

Post a Comment

0 Comments