सुकमा में मारा गया 5 लाख का इनामी नक्सली, एसपी ने की पुष्टि

 


सुकमा। छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित सुकमा जिले के भेज्जी इलाके में डीआरजी व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें पांच लाख का एक इनामी नक्सली मारा गया जो डीवीसी सदस्य हड़मा बताया जा रहा है। जवान सर्चिंग कर रहे है। एसपी सुनील शर्मा ने की पुष्टि।

जानकारी के मुताबिक सुबह 6 बजे भेज्जी इलाके के पटेलपारा और बंकूपारा पास नक्सलियों व डीआरजी जवानों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमे एक नक्सली मारा गया और नक्सलियों को गोली लगने की खबर है। बताया जाता है कि डीवीसी सदस्य हड़मा मारा गया जिसका शव बरामद किया गया।

बतादें कि दो दिन पहले शुक्रवार को दंतेवाड़ा व सुकमा के सीमावर्ती इलाके के नहनीगुडरा के जंगलों में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में पांच लाख का इनामी नक्सली राकेश मड़कम ढेर हुआ। साथ ही हथियार भी बरामद किया गया था। दंतेवाड़ा के एसपी सिद्धार्थ तिवारी के बताया नक्सल उन्मूलन अभियान में सुरक्षा बल मुस्तैदी से जुटा है। मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है। पार्टी के लौटने के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

Post a Comment

0 Comments