राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी देश वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं , की सुख समृद्धि की कामना



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीपावली की बधाई दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर कहा है कि सभी देशवासियों को दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!


प्रकाश और उमंग के इस पवित्र त्योहार पर, हम ज्ञान और ऊर्जा के दीपक को प्रज्ज्वलित करते हुए जरूरतमंद लोगों के जीवन में भी खुशियां लाने का प्रयास करें। मैं इस महापर्व पर सभी देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हूं।


पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी दिवाली की बधाई

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा- सभी को दीपावली की शुभकामनाएं। दिवाली चमक और प्रकाश से जुड़ी है। यह पावन पर्व हमारे जीवन में सुख और समृद्धि की भावना को आगे बढ़ाए। मुझे आशा है कि आपके पास परिवार और दोस्तों के साथ एक शानदार दिवाली मनाएंगे।


उपराष्ट्रपति ने दी दीपावाली की शुभकामनाएं

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! दीप्तिमान प्रकाश का यह पर्व, हमारे जीवन में ज्ञान, शुभता और समृद्धि लाए। जगमगाते दियों की आभा, हमारे देश को आशा, खुशी, स्वास्थ्य और सौहार्द से प्रकाशित करे।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि दीपावली के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्य लेकर आए यही मेरी ईश्वर से कामना है। शुभ दीपावली!


राहुल गांधी ने दी दिवाली की बधाई

दिवाली के पावन अवसर पर राहुल गांधी ने बधाई दी है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि दीपावली का पावन पर्व अंधेरे पर उजाले की, अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। हर आंगन में खुशहाल भारत के लिए दिये जलाएं, खुशियां बांटें, मुस्कान फैलाएं - सभी को शुभ दीपावली!


Post a Comment

1 Comments

  1. Or, check out at|try} any of our high cellular on line casino suggestions and start enjoying dozens of roulette video games. A repeat deposit bonus permits you to receive additional bonus money with frequent deposits to the same cellular on line casino website. A share of your deposit as additional bonus money, usually a fixed-limit set by the cellular on line casino. IPad on line casino gaming is almost of} equivalent to iPhone play, nevertheless it has the added benefit that you're in a position to} play on a larger display and, subsequently, turn into even more immersed in the 점보카지노 action. In fact, when it comes to of|in relation to} display measurement, you will have a 9.56 inch by 7.forty seven inch display to play on which is one of the|is among the|is likely certainly one of the} largest floor areas in the cellular on line casino industry. Mobile players are suggested to stay away from these blacklisted casinos, rated worst for expertise by our expert players.

    ReplyDelete