पर्यावरण पर कार्य करने वाली संस्थाओं और नागरिकों को एक पटल पर लाया जाएगा


 खरगोन / विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर  शिवराज सिंह वर्मा ने टीएल बैठक में कहा कि मेहरजा स्थित पहाड़ी को निधि वन बनाने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। इसके लिए जिले में जो भी सामाजिक संस्थाएं जो पर्यावरण पर कार्य कर रही है। उन सबको एक पटल पर लाकर कार्य किया जाएगा। 106 एकड़ के मेहरजा के क्षेत्र में तेज गति से कार्य प्रारम्भ हुआ है। इसको शीघ्र योजनानुसार जमीन पर लाना है। यह कार्य जिले का सबसे उत्कृष्ठ कार्य होगा। यह स्थल मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक और आध्यात्मिक शांति प्रदान करने में महत्वपूर्ण होगा। जिस विभाग को जो दायित्व दिया है। उसे अपना काम समझ कर करें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ  ज्योति शर्मा, अपर कलेक्टर  जेएस बघेल, सभी एसडीएम और डिप्टी कलेक्टर उपस्थित रहें।        


एसडीएम करें निगरानी धारा 144 के आदेश जारी किए है          


टीएल बैठक में कलेक्टर  वर्मा ने सभी एसडीएम से कहा कि राख परिवहन करने वाले बड़े बलकर वाहनों को सिर्फ रात में 9 बजे से सुबह 7 बजे तक ही परिवहन के लिए धारा- 144 का आदेश किया है। खंडवा प्लांट और सेल्दा प्लांट के अधिकारियों तथा ट्रांसपोर्टर व सीमेंट प्लांट के प्रतिनिधियों के साथ गत दिनों दो चरण की बैठक के बाद निर्णय हुआ है। अब इसकी निगरानी करें। सुविधा के लिए बलकर के लिए कुछ स्थानों पर पार्किंग करने के स्थान भी सुनिश्चित किये है। इन बलकर के कारण अब न तो यातायात प्रभावित हो और कही दुर्घटना भी न हो। इसकी लगातार निगरानी करें।  


      जनसेवा में दर्ज राजस्व प्रकरणों का निराकरण का समय हुआ  


          कलेक्टर वर्मा ने समस्त राजस्व अधिकारियों से कहा कि जनसेवा अभियान 2.0 में जो भी राजस्व प्रकरण दर्ज किए गए है। उनके निराकरण का समय पूरा हुआ है, अब इस कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूर्ण कराने का ही लक्ष्य होना चाहिए। जनसेवा अभियान चाहे 31 मई तक के लिए था लेकिन राजस्व विभाग को विधिवत पूरी प्रक्रिया करने के लिए 15 दिनों का अतिरिक्त समय दिया गया था। इसमें नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के प्रकरण निराकृत करें।      


    डीबीटी युक्त और रहित दोनों का डेटा एनालिसिस किया जाएगा    


      लाडली बहना योजना के तहत जिन बहनाओं के खातों में राशि अंतरित होना है। इसके लिए शनिवार को 3 लाख 11 हजार 200 बैंक खातों में राशि अंतरित की गई। अब इस प्रक्रिया में जिन खातों में राशि गई है, उन सबका एनालिसिस किया जाएगा। टीएल बैठक में कलेक्टर  वर्मा ने महिला बाल विकास, बैंक राजस्व और ई-गवर्नेन्स को जिम्मा सौंपा है।




Post a Comment

0 Comments