शिवराज सिंह चौहान ने एशियन चेम्पियन ट्राफी जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई

 भोपाल, 14 अगस्त 2023

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय हॉकी टीम को एशियन चेम्पियन ट्राफी जीतने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि "यह क्षण भारत के लिए गर्व और उत्सव का है। एशियन चेम्पियनशिप में मलेशिया को पराजित कर भारतीय हॉकी टीम ने सभी देशवासियों को पुन: गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि के लिए टीम के सभी खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं।"

Post a Comment

0 Comments