डीएलएड की वार्षिक परीक्षा का डाइट प्राचार्य ने किया निरीक्षण

बेमेतरा।  जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की वार्षिक परीक्षाएं चल रही है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित यह परीक्षा दो पालियों में संचालित की जा रही है।

अंतिम दिवस डाइट संस्थान के प्राचार्य जेके घृतलहरे और केंद्राध्यक्ष अनिल कुमार सोनी के साथ प्रथम वर्ष की परीक्षा का आकस्मिक निरीक्षण किया। प्रथम वर्ष की परीक्षाएं प्रात: 8 से 11.15 तक संचालित हो रही है। द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं दोपहर 2 से 5.15 बजे तक संचालित की जा रही है।

वरिष्ठ व्यायाता व पीएसटीई प्रभारी अनिल कुमार सोनी को केंद्राध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही संस्थान के व्यायाता राजकुमार वर्मा को सहायक केंद्राध्यक्ष तथा डॉ बसुबंधु दीवान को परीक्षा समन्वयक की जिमेदारी दी गई है।

परीक्षा कार्य में सहयोगी के रूप में वरिष्ठ व्यायाता उषा किरण पांडेय, जीएल खुटियारे, थलज कुमार साहू, यमुना जांगड़े, कीर्ति घृतलहरे, श्रद्धा तिवारी, अमिंदर भारती, योगेश शर्मा, नागेंद्र शर्मा, सरस्वती साहू, पूनम पांडेय शामिल रहे। पर्यवेक्षक के रूप में आंचल वर्मा, रानी साहू, ज्ञानेश्वर तिवारी, विधि शर्मा, नीलिमा साहू, रामकृष्ण साहू, शांति देवांगन, संतोष साहू ने सहयोग किया।


Post a Comment

0 Comments