तिफरा औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, इलाके में अफरा-तफरी

 


बिलासपुर। बिलासपुर के तिफरा औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग लग गई। पेंट, टाइल्स और पुट्टी फैक्ट्री में आग की लपटें दूर- दूर से दिखाई दे रहीं हैं। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की टीम मौजूद है और बुझाने में जुटी हुई है। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। वहीं इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। 

बताया जा रहा है कि, अनव इंडस्ट्री के भीतर रखे केमिकल से आग तेज हुई थी। देखते ही देखते फैक्ट्री आग की चपेट में आ गई और लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। आग किस वजह से लगी है, इसका कारण निकलकर सामने नहीं आ पाया है। आग की वजह से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। 

Post a Comment

0 Comments